पढ़ाई में मन कैसे लगाएं

Padhai Me Man Kaise Lagaye : शिक्षा हमारे जीवन के लिए एक मूलभूत आवश्यकता है, बिना शिक्षा के हर किसी का जीवन व्यर्थ है,  जिस व्यक्ति के पास ज्ञान नहीं रहता जो शिक्षा प्राप्त नहीं कर पाता उसका भविष्य बेकार हो जाता है,

इसलिए हम सब  को शिक्षा ग्रहण करना चाहिए क्योंकि शिक्षा से हम दुनिया की हर नामुमकिन चीजों को मुमकिन कर सकते हैं, और सभी बच्चों को पढ़ना चाहिए और आगे चलकर कुछ करना चाहिए | आज हम आपको बताएंगे कि पढ़ाई कैसे करें

लेकिन कुछ ऐसे व्यक्ति या बच्चे होते हैं जो पढ़ना तो चाहते हैं लेकिन उन्हें पढ़ाई में मन नहीं लगता | पढ़कर कुछ बनना चाहते हैं लेकिन उन्हें कई सारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है उन्हें पढ़ाई में मन नहीं लग पा रहा है जिससे वह नहीं पढ़ पा रहे हैं,

अगर आप भी अपने जीवन में सफलता प्राप्त करना चाहते हैं और एक सफल व्यक्ति बनना चाहते हैं लेकिन आप का दिमाग पढ़ाई में ध्यान नहीं लगा पा रहा है जिससे आप सफलता की सीढ़ियों से नीचे आ रहे हैं |

अगर आपको पढ़ाई में मन नहीं लग पा रहा है तो आज के इस लेख में हम जानेंगे कि पढ़ाई में मन कैसे लगाएं , पढ़ाई में मन क्यों नहीं लगता?,  पढ़ाई में मन लगाने के तरीके के बारे में आज हम विस्तृत रूप से जानेंगे, 

अगर आप हमारे बताए गए सभी तरीकों को  अजमाइन गे तुम मैं दावे से कह सकता हूं कि  चाहे आप पढ़ाई में कितना भी कमजोर हो लेकिन इस लेख को पढ़ने के बाद आप भी अपना ध्यान पढ़ाई में लगा सकते हैं और जीवन में सफलता पा सकते हैं, किस आर्टिकल में पढ़ाई में ध्यान लगाने के लिए कुछ वैज्ञानिक तरीके बताएंगे जिनसे आप पढ़ाई में ध्यान लगा पाएंगे |

आज के समय में बिना पढ़े लिखे लोगों को जीवन में कोई कामयाबी नहीं मिल पाती है उन्हें समाज में कोई वैल्यू नहीं मिल पाता है,  वह आमदनी नहीं कर पाते हैं और वह अपने घर को भी नहीं चला पाते हैं,

और आगे गरीबी से पीड़ित हो जाते हैं |  और समाज में जगह-जगह पर ठोकरें खाते रहते हैं | जैसे एक मनुष्य को रोटी कपड़ा और मकान एक मूलभूत आवश्यकता है उसी प्रकार पढ़ाई भी एक मूलभूत आवश्यकता है, पढ़ाई के बिना मनुष्य का जीवन ऐसा हो जाता है जैसे बिना धनुष का तीर |

आप सोचते होंगे कि पढ़ाई करने से क्या लाभ है, तो आपको बता दें कि पढ़ाई करने से अनेक लाभ है जैसे कि –

  1.  सोच समझकर निर्णय लेने की क्षमता
  2.  देश के प्रति विकास करने में भाग लेना
  3.  अपने ज्ञान को सभी में बांटना
  4.  सच्चाई और अच्छाई के मार्ग पर चलना
  5.  सभी मनुष्य को अच्छाई  का मार्ग दिखाना
  6.  शांति स्थापित करना
  7.  अपने आर्थिक स्थिति को मजबूत करना
  8.  लोगों को संकट में मदद करना
  9.  लोगों को अच्छे उपदेश देना
  10.  आगे आने वाली पीढ़ियों को विकसित करना 

यह सारी चीजें एक शिक्षित मनुष्य के अंदर पाई जाती है जो उसे एक सफल इंसान बनाती है, एक सफल मनुष्य एक दूसरे के लिए काफी महत्वपूर्ण है वह लोगों को मार्गदर्शन कराता है और हर किसी की मदद करता है और अपने साथ-साथ देश के विकास के बारे में भी सोचता है और किसी भी स्थिति में सोच समझकर और अच्छे से निर्णय ले पाता है,  इसीलिए शिक्षा प्राप्त करना अत्यंत आवश्यक है |

आज के समय में काफी सारे लोग पढ़ाई करना ही नहीं चाहते हैं, लेकिन यह सोच उनके लिए भविष्य में घातक साबित हो सकता है और ऐसे लोग ही आगे चलकर कुछ नहीं कर पाते हैं और खाली हाथ बैठ कर रोते रहते हैं और उस सोचते हैं कि का सुबह पढ़ाई कर लेती तो आज यह दिन देखना नहीं पड़ता, लेकिन उनमें से कुछ ऐसे लोग होते हैं ऐसे बच्चे होते हैं जो पढ़ाई तो करना चाहते हैं लेकिन उन्हें पढ़ाई में मन ही नहीं लग पाता जिससे वे पढ़ाई को छोड़ देते हैं,

जब भी आप पढ़ने के लिए बैठते हैं और किताब खोलते हैं तो आपको किताब में कुछ समझ ही नहीं आता है और पता नहीं चल पाता कि क्या पढ़े क्या लिखे और क्या याद करें जो बच्चों के दिमाग का संतुलन खराब कर देता है और पढ़ाई से दूर कर देता है, तो हम आपको बताएंगे पढ़ाई करने के तरीके |

पढ़ाई में ध्यान लगाने का सही तरीका

अगर आप भी  मन लगाकर पढ़ाई करना चाहते हो,लेकिन पढ़ाई में ध्यान नहीं लग पा रहा है इसके लिए पढ़ाई में मन लगाने के 10 तरीके निम्नलिखित हैं —

1. एक निश्चित अंतराल तक सोए

कई लोग या बच्चे ऐसे होते हैं जो पढ़ाई करने के लिए रात भर जागते हैं और सो नहीं पाते हैं जिससे उनका मानसिक संतुलन खराब हो जाता है और वह बीमार पड़ जाते हैं तो ऐसा आपको बिल्कुल भी नहीं करना है भले ही आप 4 घंटा पड़े लेकिन एक निश्चित अंतराल तक सोए ,

कुछ लोग ऐसे होते हैं जो ज्यादा सोते हैं, जिसे आपका समय बर्बाद होता है और आपका आदत बना रहता है जिसे आप कभी भी जल्दी सुबह नहीं उठ पाते हैं,  एक स्वस्थ व्यक्ति के लिए कम से कम 8 घंटा सोना आवश्यक है |

2. सुबह जल्दी उठकर पढ़ाई करें

सुबह जल्दी उठकर पढ़ाई करने से हमारा आलस खत्म हो जाता है, जिससे हमें पढ़ाई करने में मन लगता है, और हमारा दिमाग स्वच्छ रहता है ,जिससे हमें रोज पढ़ने की आदत बन जाती है, वैज्ञानिकों का यह मानना है सुबह उठकर पढ़ाई किया हुआ हमें हमेशा के लिए याद हो जाता है इसे सुबह उठकर अवश्य पढ़ें,

3. अपने मन को एक जगह एकत्रित करें

पढ़ते समय अपने मन को एक जगह एकत्रित करें, कई बार ऐसा होता है कि आप पढ़ते हो लेकिन आपका दिमाग  मानसिक रूप से कहीं और होता है,  मतलब आप कुछ और सोचने लगते हो आपका ध्यान कहीं दूसरे जगह चल जाता है जिससे आप पढ़ाई नहीं कर पाते हो, इसलिए पढ़ते समय आपका पूरा ध्यान पढ़ाई पर होना चाहिए कहीं भी भटक कीमत आसपास के डिस्ट्रक्शन से दूर रहिए |

4. किसी एक विषय पर ही ध्यान दें

पढ़ते समय किसी एक विषय पर ही ध्यान दें, क्योंकि जब हम पढ़ने बैठते हैं तो ढेर सारी किताबें और विषय को लेकर पढ़ने बैठते हैं जिससे  कारण हम किसी एक विषय पर ध्यान नहीं दे पाते हैं जिससे हमें कुछ भी याद नहीं हो पाता है और हमें पढ़ने में भी मन नहीं लग पाता है, इसलिए पढ़ने बैठे तो किसी  एक विषय या टॉपिक को पूरा कंप्लीट करें उसके बाद दूसरे को पढ़ें जिससे हमें वह विषय जल्दी से याद हो जाता है और उसे हम जल्दी कंप्लीट कर पाते हैं |

  • आप सोचते होंगे कि कितने घंटे पढ़ाई करना चाहिए तो आपको बता दूं कि शुरुआती दिनों में आप कम से कम 3-4 घंटे पड़े उसके बाद धीरे-धीरे अपनी पढ़ाई के समय अंतराल बढ़ाएं उसके बाद आप 5-6 घंटे पढ़ें |
  • जब भी पढ़ाई करने बैठे तो यह सोच कर बैठे की “मुझे पढ़कर एक सफल व्यक्ति बनना है, मुझे मेरे माता-पिता का नाम ऊंचा करना है, अपने सभी सपनों को पूरा करना है, इसलिए मुझे पढ़ना होगा, और मुझे पढ़ने से दुनिया की कोई ताकत रोक नहीं सकती”

5. एक लक्ष्य बनाकर पढ़ें

जब भी आप पढ़ने बैठो उसके पहले एक लक्ष्य (Goal) बनाओ, जो भी आपको पढ़ना है, जिस भी  विषय के बारे में पढ़ना चाहते हो जो पढ़ना चाहते हो उसका एक लक्ष्य बना लो उसके अलावा और कुछ नहीं पढ़ना है और उसे पूरा करना है, बहुत सारे छात्र  क्या करते हैं कि, जबभी पढ़ने बैठते हैं तो उन्हें पता नहीं नहीं होता कि आज उनको क्या पढ़ना है किस चीज के बारे में पढ़ना है जिससे वह अच्छे से नहीं पढ़ पाता है और उसका ध्यान भटक जाता है और वह फिर कुछ नहीं पढ़ पाता है इसलिए पहले एक लक्ष्य बना लो,

लक्ष्य बनाकर पढ़ने से होता यह है कि आपके ऊपर थोड़ा कम दाब (Pressure) होता है जिससे आपको पढ़ने में मन लगता है और आपको भारी महसूस नहीं होता जिससे आपका दिमाग  होता है जिससे आपको पढ़ने में मन लगता है और आपको भारी महसूस नहीं होता जिससे आपका दिमाग हल्का रहता है,

और वह चीज आपको जल्दी याद हो जाती है, इसलिए आप छोटे छोटे लक्ष्य बनाकर पड़े जिससे आपका वह विषय का पाठ जल्दी खत्म हो और आपको सभी चीजें याद हो जाए और आप उसे कभी भी नहीं भूल पाएगा और आपको पढ़ने में भी मन लगेगा |

6. पढ़ते समय छोटे-छोटे ब्रेक लेते रहो

कई बच्चे पढ़ने की धुन में लगातार 3-4 घंटे पढ़ते रहते हैं  जिसके कारण पढ़ाई बोरिंग लगने लगता है, और पढ़ने में मन भी नहीं लग पाता है और आप के सर पर बोझ हो जाता है और आपका मानसिक संतुलन भी खराब हो जाता है इसलिए हर 1 घंटे के बाद 10 से 15 मिनट का ब्रेक ले,

ताकि आपको फ्रेश महसूस हो और यह न लगे कि आपपर पढ़ाई का बोझ है, इससे वह विषय आपको इंटरेस्टिंग लगने लगेगा और आपको वह पढ़ने में मन भी लगेगा, और ब्रेक लेते समय थोड़ा थोड़ा पानी भी पीते रहिए और थोड़ा एक्सरसाइज कर लें ताकि आपके शरीर के सभी अंग अच्छे से चले और आपको पढ़ने में मन भी लगे |

7. मोबाइल एवं अन्य उपकरण से दूर रहे

यह चीज आपके साथ कभी न कभी जरूर हुआ होगा और यह बहुत सारे छात्रों के साथ होता है और या पढ़ाई में मन नहीं लगाने का एक विशेष कारण है, कई लोग पढ़ते समय अपने साथ कई सारे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स की –  मोबाइल, लैपटॉप, आईपैड, पीसी, स्मार्ट वॉच, टीवी  इत्यादि के पास बैठ कर पढ़ाई करते हैं जिससे वह डिस्टर्ब हो जाते हैं, वह Distract हो जाता है जिसके कारण वह पढ़ाई नहीं कर पाता,

इसलिए जब भी पढ़ने बैठे तो इन सब Distraction Objects से दूर रहें, Distraction पढ़ाई मेंध्यान न लगाने का एप प्रमुख कारण है, इसमें जितने भी आपको डिस्टर्ब करने वाले कारक है वे सभी शामिल हैं,

इसलिए जब भी आप पढ़ने बैठे हैं तो अपने घरवालों को यह कह दे कि आप पढ़ने  जा रहे हैं इसलिए कृपया करके उन्हें डिस्टर्ब ना करें, और अपने पास के सभी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट से दूर रहें उन्हें किसी और कमरे में छोड़ दें या फिर स्विच ऑफ कर दे नहीं तो आपको पास मैसेज आते ही आप डिस्टर्ब हो जाएंगे और अपने मोबाइल में लग जाएंगे जिससे आप पढ़ाई नहीं कर पाएंगे और आपको पढ़ाई में मन भी नहीं लग पाएगा इसलिए पढ़ाई करते समय इन सारी चीजों से दूर रहें ताकि आपका पढ़ाई में मन लग सके |

8. पढ़ाई करने के लिए रूटीन पर निर्भर ना रहे 

कई सारे लोग पढ़ने के लिए एक निश्चित समय के अनुसार रूटीन बना लेते हैं ताकि वह निश्चित समय पर ही वह पढ़ेंगे तो आपको ऐसा बिल्कुल भी नहीं करना है इससे आपका काफी समय बर्बाद हो जाएगा और आपको पढ़ने में भी मन नहीं लगेगा,  असल में होता यह है की अब रूटीन तो बना लेते हैं लेकिन जब पढ़ने का समय आता है तब आपको स्कूल या ट्यूशन में ऐसा होमवर्क मिल जाता है जिससे आपको बनाना जरूरी है तो आप रूटीन के सब्जेक्ट को छोड़कर उसी में लग जाते हैं जिसके कारण आप पढ़ाई नहीं कर पाते,

या फिर उस समय आपको कुछ जरूरी काम होता है जिससे आप नहीं पढ़ पाते हो और बाद में भी छोड़ देते हो यह सोच कर कि अब तो वह समय चल गया है अब पढ़ने से क्या फायदा ऐसा आपको बिल्कुल भी नहीं करना है यह बहुत बड़ी गलती कर रहे हो, जब भी आपको पढ़ने का मन करें या फिर जब भी आपके पास खाली समय है उस समय आप पढ़ने बैठ जाओ,

जब भी आपके पास कोई काम ना हो उस समय आप पढ़ने बैठ जाओ आपको जो भी सब्जेक्ट मिले जो भी सब्जेक्ट अच्छा लगता है वही पढ़ो यह नहीं कि भारी चीज है इसे आपको पढ़ने में भी मन नहीं लगेगा इसलिए जो आपको समझ आता है उसी को पढ़े और उसे समझने की कोशिश करें, इसलिए पढ़ाई करने के लिए रूटीन पर निर्भर ना करें इससे आपको पढ़ने में भी मन नहीं लगेगा इसलिए अपने अनुसार पढ़ें जिससे आपको पढ़ने में मन लगे |

9. बुरे दोस्तों से संगत ना बनाएं

आप सभी के पास दोस्तों होंगे ही, क्योंकि ऐसा कोई भी छात्र नहीं है जिसके पास दोस्त नहीं है लेकिन दोस्त बनाने के भी नियम है आपको एक नियमानुसार चलना होगा, आपके पास कई तरह के दोस्त होंगे कोई दोस्त अच्छा होगा जो आपको हर समय मदद करता है और आपको ज्ञान भी देता है आपको नई नई चीजें बताता है आपको पढ़ने में मदद करता है और आपको सभी सवालों को जवाब देता है |

उस दोस्त के साथ आप हमेशा रहे उसके साथ पढ़े और उसके साथ ही दोस्ती करें ना कि ऐसा दोस्त जो आपको सिर्फ गंदी गंदी चीजें बताता है और आपको सिर्फ खेलने के लिए आकर्षित करता है जो कभी पढ़ता नहीं है और वह सबसे कमजोर बच्चा हो तो आपको ऐसे संग संगत नहीं बना चाहिए क्योंकि संगत का असर बुरा होता है

आप जैसे व्यक्ति के साथ संगत बनाएंगे आप भी वैसा बन जाएंगे चाहे आप कितना भी अच्छा क्यों ना हो इसलिए हमेशा अच्छे दोस्तों के साथ ही संगत बनाए जो पढ़ने में भी तेज हो और वह आपको हर समय मदद करें ताकि आपको पढ़ने में भी मन लगे |

10. अपने स्वास्थ्य पर पर ध्यान दें

बहुत सारे लोग सिर्फ पड़ने पर ही ध्यान देते हैं और वह अपने शरीर पर ध्यान नहीं दे पाते हैं और कमजोर हो जाते हैं  तो यह आपके लिए घातक साबित हो सकता है और एक सबसे बड़ी गलती है,  क्योंकि जैसा आपका खान-पान रहेगा जैसा आपका स्वास्थ रहेगा उसी अनुसार आप पढ़ पाएंगे आपको पढ़ने में मन लगेगा,

आप जितना अच्छा खान-पान ग्रहण करेंगे आपका शरीर भी उतना ही अच्छा रहेगा और आपका मानसिक संतुलन अच्छा रहेगा जिससे आपका दिमाग भी तेज होगा और आपको पढ़ने में मन लगेगा और आपको सभी चीजें जल्दी आ जाएंगे और आपका दिमाग मजबूत होगा जिससे आप सुभाष महसूस करेंगे,

इसलिए हमेशा हरी सब्जियां खाएं और पानी पीते रहे पढ़ते समय एक पानी का बोतल अपने साथ रखें और समय-समय पर पीते रहें ताकि आपका दिमाग फ्रेश रहे इसलिए खानपान पर ज्यादा ध्यान दें और अपने शरीर को स्वस्थ रखें ताकि आपका दिमाग मजबूत रखें और आपको पढ़ने में भी मन लगे |

ये सभी दिए गए तरीके वैज्ञानिकों द्वारा प्रयोग किया जा चुका है और इन्हें सही साबित किया जा चुका है, इन तरीकों को आजमा कर आप अपने पढ़ाई में मन लगा सकते हैं इसलिए कृपया करके इसे शुरू से अंत तक पढ़े तभी आपको सारी चीजें समझ आएगा |

पढ़ाई में मन लगाने का एक और तरीका यह है कि आप सुबह भोर में उठकर पढ़ सकते हैं क्योंकि सुबह उठकर पढ़ा हुआ हमें हमेशा के लिए याद हो जाता है और हमें पढ़ने में भी मन लगता है क्योंकि उस समय शांति होती है और हमारा दिमाग भी स्वस्थ रहता है | इसलिए अपने जीवन में पढ़ाई का एक ऐसा जुनून बैठा लो ताकि उसे कोई तोड़ ना पाए उसे कोई भी ना रोक पाए और आप एक सफल इंसान बनकर उसके सामने खड़ा हो जाओ |

Read More :

Conclusion : 

हमने जाना कि पढ़ाई में मन कैसे लगाएं – Padhai Me Man Kaise Lagaye, हमने यह भी जाना कि जैसे आप पढ़ लिखकर एक सफल इंसान बन सकते हो और अपने माता-पिता का नाम रोशन कर सकते हो और आप समाज में अपना एक सफल व्यक्ति के रूप में पहचान बना सकते हो, और अपनी शिक्षा की शक्ति को लोगों के सामने प्रकट कर सकते हो | 

हमें आशा है कि इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आपको समझ आ गया होगा कि पढ़ाई में मन कैसे लगाएं, इन सारी तरीकों को अच्छे से अगर आप आ जाएंगे तो मैं आपको यह आश्वासन देता हूं कि आपको भी पढ़ने में मन लगेगा और आप हमेशा अपने क्लास में टॉपर रहेंगे | अगर आपको ऐसे ही मजेदार और ज्ञान पूर्ण आर्टिकल चाहिए तो हमें कमेंट कर कर बताएं कि कि हमारे ब्लॉक पर ऐसे ही शिक्षा के क्षेत्र में नॉलेजेबल चीजें प्रदान की जाती है धन्यवाद |

FAQs

पढ़ाई में मन नहीं लगता है तो क्या करना चाहिए?

अगर आपको पढ़ाई में मन नहीं लगता तो बहुत सारे कारक है जो आपको पढ़ने से रोक रहे हैं तो उनको आप दूर करें जैसे कि –  मोबाइल लैपटॉप इत्यादि जैसे इलेक्ट्रॉनिक चीजों से दूर रहें, 

Sharing Is Caring:

1 thought on “”

Leave a Comment